फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Firing and assault over land dispute; four injured

Gonda News: भूमि विवाद में फायरिंग व मारपीट, चार घायल

Mon, 10 Aug 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 10 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Firing and assault over land dispute; four injured
नवाबगंज/विश्नोहरपुर। खरगूपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर रविवार रात मारपीट और फायरिंग हो गई। एक पक्ष ने विश्व हिंदू परिषद के विभाग संयोजक शारदाकांत पांडेय समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष की ओर से चार नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खरगूपुर निवासी दिनेश कुमार पांडेय ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के शारदाकांत पांडेय से उनका भूमि विवाद चल रहा है। विवादित भूमि पर एसडीएम तरबगंज के न्यायालय में धारा 145 के तहत कार्रवाई भी हो चुकी है। आरोप है कि रविवार रात 10:30 बजे विपक्षीगण भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराने लगे। सूचना पर दिनेश के पुत्र जितेंद्र पांडेय, भांजे विकास पांडेय और अभय समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद विहिप के विभाग संयोजक शारदाकांत पांडेय समेत छह लोगों ने गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

फायरिंग में जितेंद्र, विकास और अभय घायल हो गए। एक अन्य व्यक्ति के भी घायल होने की बात कही गई है। गंभीर रूप से घायल अभय को मेडिकल कॉलेज, जबकि जितेंद्र और विकास को सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जितेंद्र व विकास को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के अमरकांत पांडेय ने भी थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि रविवार रात वह अपने चचेरे भाई नीरजकांत पांडेय के साथ गोशाला में बैठे थे। इसी दौरान विनोद पांडेय, दिनेश पांडेय, गौरव और राजू के साथ 20 अज्ञात लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए दीवार गिराने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग की और लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में अमरकांत घायल हो गए। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग कर भाग गए।
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि एक पक्ष से शारदाकांत पांडेय समेत छह और दूसरे पक्ष से विनोद, दिनेश, गौरव व राजू को नामजद करते हुए 20 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। फायरिंग करने के आरोपी नगर कोतवाली क्षेत्र के बनवरिया टेपरा गांव निवासी विवेक कुमार त्रिपाठी को सोमवार को खरगूपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है।

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना
दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग की घटना गांव के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पुलिस के अनुसार फुटेज में कई युवक रायफल, बंदूक और तमंचे से फायरिंग करते दिख रहे हैं। कैमरों में गोलियां चलने की आवाज भी रिकॉर्ड हुई है। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। लाइसेंसी असलहों से फायरिंग की पुष्टि होने पर लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed