{"_id":"6a7a12e89f7b5f9b840a481c","slug":"last-chance-for-admission-to-lbs-pg-college-gonda-news-c-100-1-gon1001-164075-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एलबीएस पीजी कॉलेज में प्रवेश का अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एलबीएस पीजी कॉलेज में प्रवेश का अंतिम मौका
Mon, 10 Aug 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक एवं परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। स्नातक पाठ्यक्रमों में 13 अगस्त और अधिकांश परास्नातक पाठ्यक्रमों में 18 अगस्त तक प्रवेश पाने का मौका है।
प्रवेश समिति के संयोजक प्रो. संजय कुमार पांडेय ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी (कृषि), बीबीए और बीसीए प्रथम सेमेस्टर की रिक्त सीटों पर 13 अगस्त तक पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे पंजीकरण कराकर प्रवेश ले सकते हैं। एमए प्रथम सेमेस्टर (राजनीति शास्त्र को छोड़कर), एमएससी प्रथम सेमेस्टर (जंतु विज्ञान को छोड़कर) और एमकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 18 अगस्त तक आवेदन किया जा सकेगा। प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन पंजीकरण और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। (संवाद)