फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth injured in collision with e-rickshaw dies in Lucknow

Gonda News: ई रिक्शा की टक्कर से घायल युवक की लखनऊ में मौत

Mon, 10 Aug 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 10 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in collision with e-rickshaw dies in Lucknow
रविंद्र कुमार तिवारी। फाइल फोटो 
इटियाथोक। बहलोलपुर बाजार में ई रिक्शा की टक्कर से घायल सिसई बहलोलपुर निवासी रविंद्र कुमार तिवारी उर्फ महंत (42) की लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार रात मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पिता दुर्गा प्रसाद तिवारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम रविंद्र बहलोलपुर बाजार में सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान इटियाथोक की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ई रिक्शा उनके पैर से टकराकर पलट गया। हादसे में रविंद्र के सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया, जहां निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रविंद्र तीन भाइयों में बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी गीता, दो बेटे और मां माया देवी हैं। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी, बच्चों और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed