फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Balrampur's Childline in-charge lost his life in an accident

Gonda News: बलरामपुर के चाइल्ड लाइन प्रभारी की हादसे में जान गई

Sun, 02 Aug 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 02 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Balrampur's Childline in-charge lost his life in an accident
 प्रदीप जायसवाल। फाइल फोटो 
गोंडा। सुभागपुर के पास शनिवार रात हुए सड़क हादसे में बलरामपुर के चाइल्ड लाइन प्रभारी प्रदीप जायसवाल (34) गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले उन्हें जिला अस्पताल, फिर निजी अस्पताल और बाद में लखनऊ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान रविवार भोर में उनकी मौत हो गई। उनके निधन से परिजनों के साथ ही सामाजिक क्षेत्र और चाइल्ड लाइन से जुड़े लोगों में शोक है।
विज्ञापन

शहर के मालवीय नगर निवासी प्रदीप जायसवाल बलरामपुर चाइल्ड लाइन में प्रभारी पद पर कार्यरत थे। वह संकटग्रस्त, अनाथ और जरूरतमंद बच्चों की सुरक्षा एवं पुनर्वास से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी निभा रहे थे। शनिवार को कार्यालय संबंधी कार्य पूरा करने के बाद देर शाम वह बाइक से गोंडा लौट रहे थे।
विज्ञापन

रात नौ बजे गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर सुभागपुर के पास अज्ञात वाहन से बाइक में टक्कर लगने से उनकी मौत हो गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष वंदना गुप्ता व विकास जायसवाल ने बताया कि प्रदीप अपने सरल स्वभाव और सेवा भावना के लिए जाने जाते थे। चाइल्ड लाइन के माध्यम से वह वर्षों से संकट में फंसे बच्चों की मदद और पुनर्वास के कार्य में सक्रिय थे। उनके निधन से परिचितों, सहयोगियों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय प्रदीप ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा करने वाले अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed