{"_id":"6a6f87cb991f14dcd50ab90f","slug":"students-watched-the-prime-ministers-virtual-address-on-a-drug-free-india-gonda-news-c-100-1-gon1001-163485-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नशा मुक्त भारत पर विद्यार्थियों ने देखा प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नशा मुक्त भारत पर विद्यार्थियों ने देखा प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन
Sun, 02 Aug 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
श्री गांधी विद्यालय रेलवे कॉलोनी में नशे से दूर रहने की शपथ लेते शिक्षक व छात्र-छात्राएं। स्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिले के 512 माध्यमिक विद्यालयों में रविवार को जेन-जी नशामुक्त विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यालयों में स्मार्ट टीवी, प्रोजेक्टर एवं अन्य डिजिटल माध्यमों से प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ ने सहभागिता की। प्रसारण के दौरान युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी के प्रधानाचार्य मेजर डॉ. राजेश द्विवेदी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए हानिकारक है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। विद्यालयों में पोस्टर, जागरूकता संदेश और सामूहिक शपथ के माध्यम से युवाओं को नशे के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।