{"_id":"6a6f876cd73121b15f0d4afa","slug":"devipatan-division-once-again-tops-the-list-in-the-disposal-of-igrs-complaints-gonda-news-c-100-1-slko1028-163496-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में देवीपाटन मंडल फिर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में देवीपाटन मंडल फिर अव्वल
Sun, 02 Aug 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में देवीपाटन मंडल ने एक बार फिर प्रदेश में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। जुलाई माह की रैंकिंग में मंडल ने 110 में से 104 अंक (94.55 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। गत पांच माह में मंडल चार बार प्रथम और एक बार द्वितीय स्थान पर रहा है।
मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती में आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाती है। हर माह अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित प्रकरणों, निस्तारण की गुणवत्ता और शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि का मूल्यांकन किया जाता है।
उन्होंने बताया कि शिकायतों के वास्तविक निस्तारण की जांच के लिए प्रत्येक माह रैंडम आधार पर शिकायतकर्ताओं से स्वयं फोन पर बातचीत कर फीडबैक लिया जाता है। यदि किसी मामले में केवल औपचारिक निस्तारण पाया जाता है तो संबंधित अधिकारी से जवाब-तलब करने के साथ ही आवश्यक सुधार के निर्देश दिए जाते हैं।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने बताया कि महिलाओं की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए संचालित मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद और संध्या संवाद जैसी पहल भी काफी कारगर साबित हुई हैं। इन कार्यक्रमों से शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को मजबूती मिली है।
मंडलायुक्त ने बताया कि मंडल ने मार्च और अप्रैल में प्रथम, मई में द्वितीय तथा जून और जुलाई में पुनः प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। आगे भी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी जारी रहेगी।