फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Devotees of Lord Shiva will throng temples today on the first Monday of Sawan

Gonda News: सावन के पहले सोमवार पर आज मंदिरों में उमड़ेंगे शिवभक्त

Sun, 02 Aug 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 02 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Devotees of Lord Shiva will throng temples today on the first Monday of Sawan
पृथ्वीनाथ मंदिर में स्थापित ​शिवलिंग व दुखहरणनाथ मंदिर में की गई सजावट। संवाद
गोंडा। सावन माह के पहले सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ेगा। सुबह से ही मंदिरों में भगवान शिव के जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगेंगी।
विज्ञापन

जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने भी विशेष इंतजाम किए हैं। मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। भोर से ही शिव भक्तों के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। कई श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना करेंगे। खरगूपुर के पृथ्वीनाथ मंदिर, नगर के दुखहरणनाथ मंदिर, करनैलगंज के बरखंडीनाथ मंदिर, मनकापुर के करोहानाथ मंदिर, वजीरगंज के बालेश्वरनाथ मंदिर, जयप्रभाग्राम स्थित भक्तिधाम मंदिर में पूरे दिन पूजन-अर्चन का सिलसिला चलेगा।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन के सोमवार का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी वजह से सावन के पहले सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहता है। पृथ्वीनाथ मंदिर के पुजारी जगदंबा प्रसाद तिवारी ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पृथ्वीनाथ मंदिर में स्थापित शिवलिंग व दुखहरणनाथ मंदिर में की गई सजावट। संवाद

पृथ्वीनाथ मंदिर में स्थापित शिवलिंग व दुखहरणनाथ मंदिर में की गई सजावट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed