सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP's 89-member district executive committee announced

Gonda News: भाजपा की 89 सदस्यीय जिला कार्यसमिति घोषित

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
BJP's 89-member district executive committee announced
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद 89 सदस्यीय जिला कार्यसमिति घोषित कर दी गई है। इसमें आठ उपाध्यक्ष, आठ मंत्री, तीन महामंत्री शामिल हैं।
Trending Videos

जिलाध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी ने बताया कि अर्जुन प्रसाद तिवारी, प्रमोद आर्य चंचल, हरीश शुक्ल, वंदना गुप्ता, संदीप सिंह, नीरज मौर्य, विशाल अग्रवाल व जनार्दन प्रसाद वर्मा जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। विष्णु प्रताप नारायण सिंह, राकेश तिवारी व रणजीत बाबा कश्यप जिला महामंत्री और अजय सिंह पिंटू, रीता सिंह, विष्णु प्रताप पांडेय, दीपक गुप्ता, शिवदास कनौजिया, जितेंद्र पांडेय, लक्ष्मी चंदानी व उमेश शुक्ल मंत्री बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रियुगी नारायण शुक्ल कोषाध्यक्ष, विनय शर्मा सह कोषाध्यक्ष, विवेकमणि श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी, अभिषेक दत्त त्रिपाठी सह मीडिया प्रभारी, संदीप कुमार कार्यालय मंत्री व अतुल श्रीवास्तव सह कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं। इसके साथ ही 62 लोगों को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
जिले में वर्ष 2025 में तत्कालीन जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप सूची जारी करते, उससे पहले ही वह विवादों में घिर गए थे। इसके कारण उन्हें हटा दिया गया था। ऐसे में लंबे समय तक जिलाध्यक्ष की कुर्सी खाली थी। 27 फरवरी को नए जिलाध्यक्ष की तैनाती के बाद से जिला कार्यसमिति के गठन की कवायद तेज हुई। बीते दिनों पर्यवेक्षक के तौर पर नीलिमा कटियार ने जिले में पहुंचकर जानकारी ली थी। रविवार देर शाम जैसे ही पदाधिकारियों की घोषणा हुई, बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर भी लोग बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed