{"_id":"69bae845a113656f200b283e","slug":"booking-cylinder-not-reaching-even-after-message-for-ten-days-gonda-news-c-100-1-gon1001-154482-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मेसेज के बाद भी दस दिनों तक नहीं पहुंच रहा बुकिंग सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मेसेज के बाद भी दस दिनों तक नहीं पहुंच रहा बुकिंग सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। जिले में एलपीजी गैस का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पर्याप्त उपलब्धता के दावे के बावजूद उपभोक्ताओं को नवरात्र व ईद से पहले सिलिंडर के लिए एजेंसियों के बाहर लंबी कतार में खड़े होने की परेशानी झेलना पड़ रही है। बुकिंग के बाद डिलीवरी का मेसेज मिलने के बावजूद घरों पर आठ से दस दिन बाद भी होम डिलीवरी का सिलिंडर नहीं पहुंच रहा है। केवाईसी की बाध्यता और बुकिंग सिस्टम में खराबी इस परेशानी को दो गुना बढ़ा रही है।
धानेपुर निवासी दिवाकर मिश्रा ने बताया कि उन्होंने आठ मार्च को सिलिंडर की बुकिंग कराई थी। 10 मार्च को सिलिंडर डिलीवरी का मेसेज भी लिंकअप मोबाइल नंबर पर आ गया। इसके बावजूद 17 मार्च तक सिलिंडर नहीं मिला। वहीं, राजेश विश्वास ने बताया कि 10 मार्च को बुकिंग कराने के बाद 15 मार्च को डिलीवरी का संदेश तो आया लेकिन सिलिंडर अभी तक घर नहीं पहुंचा है। विश्नोहरपुर में भी हालात कुछ इसी तरह के हैं।
भार्गव गैस एजेंसी के उपभोक्ता अंकित सिंह ने बताया कि चार दिन से बुकिंग के बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है। गोकुला निवासी मनीष सिंह ने बताया कि उन्हें मैसेज मिला कि उनका बुकिंग सिलिंडर 28 फरवरी को होम डिलीवरी में पहुंच चुका है, जबकि घर पर अभी तक सिलिंडर नहीं आया है। करनैलगंज में केवाईसी को लेकर लोगों को परेशानी उठाना पड़ रही है।
दुर्गा प्रसाद, मैना देवी समेत कई उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस लेने पहुंचे तो पहले केवाईसी कराने के लिए कहा जा रहा है। इसके लिए जरूरी दस्तावेजों के साथ घंटों लाइन में लगने की परेशानी उठाना पड़ रही है। इटियाथोक में एसके एचपी गैस एजेंसी पर भी सुबह से उपभोक्ताओं की कतार लग गई थी लेकिन भरे हुए सिलिंडरों का स्टॉक न आने से अधिकांश लोगों को बिना भरे हुए सिलिंडर के ही निराश वापस लौटना पड़ा।
जल्द ही सामान्य होंगे हालात
जिले में बुकिंग के अनुरूप स्टॉक सिलिंडरों की पर्याप्त संख्या है। बुकिंग के आधार पर उपभोक्ताओं को नियमानुसार सिलिंडर का वितरण किया जा रहा है। जल्द ही हालात पूरी तरह से सामान्य हो जाएंगे। तकनीकी खामी के कारण आने वाले डिलीवरी संदेशों की जांच कराई जाएगी।
कुंवर दिनेश प्रताप सिंह, डीएसओ
Trending Videos