फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Brij Bhushan Sharan Singh flexes political muscles thousands of supporters gather for rally

UP News: 'शेर आया, शेर आया' के नारों से गूंजा गोंडा, बृजभूषण ने दिखाया सियासी दम; रैली में जुटे हजारों समर्थक

Thu, 06 Aug 2026 08:25 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 06 Aug 2026 08:25 PM IST
सार

गोंडा में बृजभूषण शरण सिंह ने अपना सियासी दम दिखाया। अदालत से राहत के बाद उनकी पहली बड़ी रैली में हजारों समर्थक जुटे। चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर फैसला छोड़ा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Brij Bhushan Sharan Singh flexes political muscles thousands of supporters gather for rally
बृजभूषण शरण सिंह की 'सत्यमेव जयते सम्मान यात्रा'। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

यूपी के गोंडा में पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने बृहस्पतिवार को नंदिनी नगर महाविद्यालय में 'सत्यमेव जयते' सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसके जरिये उन्होंने अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। देवीपाटन मंडल के चारों जिलों के अलावा अयोध्या से पहुंचे हजारों समर्थकों की मौजूदगी हुए इस आयोजन को राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा गया।
विज्ञापन


दोपहर करीब 1.30 बजे जैसे ही बृजभूषण शरण सिंह का काफिला नंदिनी नगर महाविद्यालय पहुंचा, पूरा परिसर शेर आया... शेर आया... के नारों से गूंज उठा। सैकड़ों वाहनों का काफिला... समर्थकों की भारी भीड़ और जगह-जगह स्वागत ने आयोजन को चुनावी रैली जैसा माहौल दे दिया। मातृभूमि ग्रुप की ओर से अजय सिंह, दीपेंद्र विक्रम, अरविंद सिंह, पुनीत सिंह, कुलदीप सिंह, ऋषभ सिंह, शक्ति सिंह और गोपाल सिंह चौसेला ने उनका सम्मान किया।
विज्ञापन


आयोजन की व्यवस्थाओं में सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, सोनू सिंह, जेडी सिंह, नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख सुमित भूषण सिंह, सुनील सिंह और महेंद्र सिंह समेत कई नेताओं की सक्रिय भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती संघ में वापसी से किया इन्कार

पत्रकारों से बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने भारतीय कुश्ती संघ में दोबारा लौटने की संभावना को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि अब उनकी उस पद पर वापस जाने की कोई इच्छा नहीं है। आगामी चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा और पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह उसे स्वीकार करेंगे। इस बयान से उन्होंने संभावनाओं के सभी दरवाजे खुले रखे।

सियासी चर्चा ने पकड़ी रफ्तार

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अदालत से राहत मिलने के बाद यह उनका पहला बड़ा सार्वजनिक शक्ति प्रदर्शन था। हाल के वर्षों में राष्ट्र कथा, मेधावी छात्र सम्मान समारोह और अन्य सामाजिक आयोजनों के माध्यम से भी वह लगातार अपने समर्थकों को संगठित करते रहे हैं।


बृहस्पतिवार की भीड़ ने यह संदेश देने की कोशिश की कि देवीपाटन व अयोध्या मंडल की राजनीति में उनका प्रभाव अभी भी कायम है। हालांकि भाजपा की चुनावी रणनीति और टिकट वितरण का फैसला पार्टी नेतृत्व के हाथ में है, लेकिन नंदिनी नगर का यह आयोजन आने वाले राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाओं को जरूर तेज कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed