सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cattle thief shot in encounter, four accomplices also arrested

Gonda News: मुठभेड़ में मवेशी चोर को लगी गोली, चार साथी भी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 23 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Cattle thief shot in encounter, four accomplices also arrested
मुठभेड़ में घायल पशु चोर को ले जाते पुलिसकर्मी,  बरामद पिकअप में लदी भैंस। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद अंतर जनपदीय पशु चोर गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की भैंस-पड़वा, पिकअप वाहन और नकदी बरामद की है।
Trending Videos




एएसपी (पूर्वी) मनोज रावत ने बताया कि केशवपुर पहड़वा रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार देर रात चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि पशु चोरी करने वाले बदमाश पिकअप वाहन से आ रहे हैं। घेराबंदी करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में समीर उर्फ लल्लन के बाएं पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस टीम ने लल्लन व उसके चार साथियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपियों की पहचान समीर उर्फ लल्लन व नायब निवासीगण इमामबाड़ा, नगर कोतवाली गोंडा, तुशाल उर्फ तुफैल निवासी बड़ा इमामबाड़ा नगर कोतवाली गोंडा और भूपेंद्र यादव उर्फ भूपत व मैनुद्दीन निवासीगण छपरा तल्ला थाना फखरपुर, बहराइच के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, खोखा, चोरी में प्रयुक्त पिकअप, एक भैंस, एक पड़वा और 17 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी समीर उर्फ लल्लन पर चोरी की छह प्राथमिकी दर्ज हैं।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पशु चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई थीं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

माधवपुर राय गांव से चुराया था पड़वा व भैंस
देहात कोतवाली के माधवपुर राय गांव निवासी दयाशंकर मिश्र ने बताया कि उनके घर के बाहर बंधी भैंस व पड़वा को 19 मार्च की रात पिकअप लेकर आए बदमाश खोलकर लाद ले गए थे। मामले में देहात कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सोमवार को मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर नगर कोतवाली पहुंचे तो बरामद भैंस व पड़वा की पहचान की। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि बरामद पशु दयाशंकर की सुपुर्दगी में दे दिए गए हैं।

मुठभेड़ में घायल पशु चोर को ले जाते पुलिसकर्मी,  बरामद पिकअप में लदी भैंस। स्रोत: पुलिस

मुठभेड़ में घायल पशु चोर को ले जाते पुलिसकर्मी,  बरामद पिकअप में लदी भैंस। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed