{"_id":"69c27540bd271790ad019ab5","slug":"video-video-193-jaugdha-ka-samahaka-vavaha-navathapatataya-ka-mal-aasharavatha-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 193 जोड़ों का सामूहिक विवाह, नवदंपत्तियों को मिला आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 193 जोड़ों का सामूहिक विवाह, नवदंपत्तियों को मिला आशीर्वाद
गोंडा। विधानसभा गौरा क्षेत्र के घारीघाट स्थित हकीकुल्ला डिग्री कॉलेज में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कुल 193 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रभात कुमार वर्मा शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण पहल है, जो समाज के सभी वर्गों को राहत प्रदान कर रही है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, ब्लॉक प्रमुख छपिया अनिल कुमार पासवान, ब्लॉक प्रमुख बभनजोत प्रतिनिधि नीरज पटेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख यूपी सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।