सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cheating of seven and a half lakh rupees on the pretext of profit in travels business

Gonda News: ट्रैवल्स कारोबार में मुनाफे का झांसा देकर साढ़े सात लाख की ठगी

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 03 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Cheating of seven and a half lakh rupees on the pretext of profit in travels business
विज्ञापन
गोंडा। ट्रैवल्स कारोबार में निवेश पर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साढ़े सात लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। नगर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर लखनऊ निवासी मां-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



नगर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी सविता श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पहचान लखनऊ के आलमबाग स्थित स्नेह नगर, शिवशक्ति आश्रम निवासी अमिता मध्यान और उनके बेटे अरमान से थी। दोनों स्वयं को ट्रैवल्स कारोबार से जुड़ा बताते थे। आरोप है कि मां-बेटे ने सविता को भरोसा दिलाया कि ट्रैवल्स व्यवसाय में अच्छा मुनाफा है, लेकिन पूंजी की कमी के कारण कारोबार का विस्तार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने निवेश करने पर आकर्षक लाभ देने का वादा किया और साढ़े सात लाख रुपये लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीड़िता के अनुसार, आरोपियों के झांसे में आकर उन्होंने गोल्ड लोन लेकर पांच लाख 50 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से तथा दो लाख रुपये नकद दे दिए। रकम देने के बाद काफी समय बीत जाने पर भी न तो उन्हें किसी प्रकार का मुनाफा मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। कई बार रुपये लौटाने की मांग करने के बावजूद आरोपियों ने भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन
Trending Videos




नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर अमिता मध्यान और अरमान मध्यान के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed