सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   People's anger over electricity crisis in summer

Gonda News: गर्मी में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 03 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
People's anger over electricity crisis in summer
प्रदर्शन करते उपभोक्ता।
विज्ञापन

धानेपुर/मुजेहना। भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली संकट से परेशान लोगों का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। नगर पंचायत धानेपुर के वार्ड नंबर-3 माधव नगर के निवासियों ने धानेपुर विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने जेई और एसडीओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।



वार्ड के सभासद भगवानदीन ने बताया कि मोहल्ले में लगा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर सोमवार को फुंक गया था। इसके बाद करीब 50 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शिकायत के बावजूद तीन दिन बाद भी नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों को लगातार फोन किए जा रहे हैं, लेकिन न तो फोन उठाया जा रहा है और न ही समस्या का समाधान किया जा रहा है। भीषण गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली न होने से पेयजल संकट भी गहराने लगा है। विद्युत उपकेंद्र पर जेई और एसडीओ के नहीं मिलने पर नाराज लोग नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और चेयरमैन प्रतिनिधि बृजभूषण वर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बात कर जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में राजकुमार, जगनारायण, परदेशी कौशल, अमनराज, बंशीलाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos


अस्पतालों में भी सेवाएं हो रहीं प्रभावित

बिजली संकट का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर के चिकित्सक डॉ. विवेक तिवारी ने बताया कि दिन में बिजली कटने से मरीजों के इलाज और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में दिक्कत आती है। ग्रामीण क्षेत्रों के कई स्वास्थ्य केंद्रों में भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है, जिससे मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

आंधी और बारिश से प्रभावित अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जहां अब भी समस्या बनी हुई है, वहां अतिरिक्त टीमें लगाकर काम कराया जा रहा है। जरूरत के अनुसार ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतों का जल्द निस्तारण कराया जाएगा। - यदुनाथ यथार्थ, मुख्य अभियंता, देवीपाटन जोन

...........
कई गांवों में अब भी नहीं सुधरी बिजली आपूर्ति व्यवस्था

टिकरी/विश्नोहरपुर/नवाबगंज। 24 मई को आई तेज आंधी और बारिश के बाद जिले के कई ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था अभी तक पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी है। मोहनपुर, उमरिया, रघुराजनगर, विश्नोहरपुर और तरबगंज क्षेत्र के 100 से अधिक गांव प्रभावित हुए थे। विभाग ने अधिकांश जगहों पर आपूर्ति बहाल करने का दावा किया है, लेकिन कई गांवों में अब भी समस्या बनी हुई है। खड़ौआ गांव के प्रशासक (प्रधान) चिंतामणि तिवारी ने बताया कि गांव के करीब 200 घरों को बिजली देने के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। अधिक लोड के कारण यह बार-बार फुंक जाता है। पिछले कुछ दिनों में तीन बार ट्रांसफार्मर बदला जा चुका है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed