{"_id":"6a342d21f0dc1d918d035c53","slug":"claim-of-robbery-from-a-farmer-found-to-be-false-during-police-investigation-gonda-news-c-100-1-slko1026-160611-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: किसान से लूट का दावा पुलिस जांच में निकला फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: किसान से लूट का दावा पुलिस जांच में निकला फर्जी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुपईडीह। खरगूपुर थाना क्षेत्र में किसान से 18,600 रुपये की लूट का दावा झूठा साबित हुआ है। पुलिस की गहन पड़ताल में यह हकीकत सामने आई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और विभिन्न बिंदुओं पर जांच की।
बहराइच जिले के गेंधरिया गांव निवासी वारिस खां ने पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने विशेश्वरगंज के सेंट्रल बैंक से रुपये निकाले थे। वारिस खां ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार सुबह आर्यनगर-पृथ्वीनाथ मार्ग पर उन्हें रोका गया। एक बाइक सवार युवक ने धमकाकर उनके थैले से 18,600 रुपये लूट लिए। खरगूपुर पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज का गहन परीक्षण कराया। जांच के दौरान कथित लूट की घटना की पुष्टि नहीं हुई। पूछताछ और तथ्यों के मिलान में मामला संदिग्ध मिला। पुलिस की पड़ताल के बाद वारिस खां ने स्वयं लिखित रूप से बताया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले को फर्जी सूचना मानते हुए जांच पूरी कर ली।