{"_id":"6a342cfed18e38568901cca5","slug":"classes-not-held-for-two-years-intermediate-colleges-recognition-revoked-gonda-news-c-100-1-slko1026-160638-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दो वर्षों तक नहीं चलीं कक्षाएं, इंटर कॉलेज की मान्यता समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दो वर्षों तक नहीं चलीं कक्षाएं, इंटर कॉलेज की मान्यता समाप्त
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले के पंडित जमुना प्रसाद इंटर कॉलेज, मन्नाजोत-गौरा चौकी की मान्यता स्वतः समाप्त घोषित कर दी है। विद्यालय में लगातार दो शैक्षिक सत्रों 2024-25 और 2025-26 के दौरान न तो नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन किया गया और न ही कोई छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुआ। परिषद ने यह कार्रवाई अपने विनियमों के तहत की है।
परिषद के सचिव कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि हाईस्कूल या इंटरमीडिएट स्तर पर नवीन मान्यता प्राप्त किसी भी संस्था से यदि लगातार दो वर्षों तक कोई छात्र बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित नहीं होता अथवा विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं होती हैं, तो उसकी मान्यता स्वतः समाप्त मानी जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि पंडित जमुना प्रसाद इंटर कॉलेज की स्थिति की समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि पिछले दो शैक्षिक सत्रों में विद्यालय से एक भी छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हुआ। साथ ही विद्यालय में पठन-पाठन का संचालन भी नहीं किया गया। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यालय की मान्यता समाप्त करने का आदेश जारी किया है।