सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Consumers are returning empty-handed even after a week of booking

Gonda News: बुकिंग के हफ्ते भर बाद भी खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ता

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 17 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Consumers are returning empty-handed even after a week of booking
उच्च प्राथमिक विद्यालय त्यौरासी व प्राथमिक विद्यालय पूरे तालुकदार सिंह में लकड़ी के चूल्हे पर ख
विज्ञापन
गोंडा। घरों के साथ अब परिषदीय स्कूलों में भी गैस सिलिंडर खत्म होने लगे हैं। कई जगह रसोइयों को मजबूरी में लकड़ी के चूल्हे पर बच्चों का मिड-डे-मील बनाना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों पर सुबह से देर शाम तक लंबी लाइन लगी रहती है। इसके बाद भी कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
Trending Videos

शहर के मंडेनाला के पास स्थित एक गैस एजेंसी के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ता सिलिंडर लेने पहुंचे। एजेंसी के बाहर सुबह से ही लाइन लग गई थी। पथवलिया निवासी सुजीत ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पहले गैस बुकिंग कराई थी, लेकिन अभी तक सिलिंडर नहीं मिला। एजेंसी पर पहुंचे तो भीड़ इतनी ज्यादा थी कि इंतजार करने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल सका। डिहवा गांव के मदन ने बताया कि घर का सिलिंडर खत्म हो गया है, लेकिन गैस नहीं मिल रही है। परेड सरकार के लल्लू ने कहा कि लोग सुबह से एजेंसी पर लाइन में लग रहे हैं, लेकिन सभी को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पसका क्षेत्र के परसपुर ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पूरे तालुकदार सिंह, रमईपुर में गैस सिलिंडर खत्म होने के बाद पिछले एक सप्ताह से लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बनाया जा रहा है। उच्च प्राथमिक विद्यालय त्योरासी में भी रसोइया अमृता और रानी ने मंगलवार को लकड़ी के चूल्हे पर ही मिड-डे-मील तैयार किया। उन्होंने बताया कि गैस सिलिंडर खत्म हो गया है और नया सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।
मेडिकल कॉलेज को मिला दस सिलिंडर
मेडिकल कॉलेज के मेस में सिलिंडर खत्म होने के कारण मेस बंद होने की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने पूर्ति विभाग को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद मेडिकल कॉलेज को दस सिलिंडर दिया गया है। डीएसओ कुंवर दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि सिलिंडर की मांग के सापेक्ष आपूर्ति करने के लिए एजेंसियों को कहा गया है।

उच्च प्राथमिक विद्यालय त्यौरासी व प्राथमिक विद्यालय पूरे तालुकदार सिंह में लकड़ी के चूल्हे पर ख

उच्च प्राथमिक विद्यालय त्यौरासी व प्राथमिक विद्यालय पूरे तालुकदार सिंह में लकड़ी के चूल्हे पर ख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed