{"_id":"69ba9f3cebc110e34e0b7866","slug":"video-gada-bsaka-shakashha-ka-jal-samanavayaka-saval-garafatara-thasara-ka-talsha-ma-thabsha-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: बेसिक शिक्षा का जिला समन्वयक सिविल गिरफ्तार, दूसरे की तलाश में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: बेसिक शिक्षा का जिला समन्वयक सिविल गिरफ्तार, दूसरे की तलाश में दबिश
फर्नीचर खरीद में घूस लेने के मामले में आरोपी बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक (सिविल) विद्याभूषण मिश्र को पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की अदालत में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में नामजद दूसरे जिला समन्वयक की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है, जबकि तत्कालीन बीएसए ने हाईकोर्ट से स्थगन आदेश ले रखा है।
कोतवाली नगर पुलिस के अनुसार नवंबर 2025 में गोरखपुर स्थित भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मंगलवार को पुलिस ने बीएसए कार्यालय से जिला समन्वयक विद्याभूषण मिश्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। देर रात पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज रावत ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में आरोपी रहे तत्कालीन बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त कर रखा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।