सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Divisional level employment fair on 12th June in GITI

Gonda News: जीआईटीआई में 12 जून को मंडल स्तरीय रोजगार मेला

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 08 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Divisional level employment fair on 12th June in GITI
विज्ञापन
गोंडा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (जीआईटीआई) गोंडा में 12 जून को आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय रोजगार मेले में 50 से अधिक कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। दो हजार से अधिक युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए संस्थान प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
Trending Videos


जीआईटीआई के प्रधानाचार्य राम सिंह ने बताया कि कौशल विकास मिशन के तहत लगने वाले एक दिवसीय मंडल स्तरीय रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। मेले में देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों के बेरोजगार युवक-युवतियां प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक व परास्नातक के साथ ही आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक डिग्री या डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी रोजगार मेले में भाग ले सकेंगे। प्रधानाचार्य ने बताया कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed