{"_id":"6a26a6bbe0bdd7b0080c05c8","slug":"video-video-shakaracaraya-bl-sanatana-sasakata-ha-vashava-shata-ka-aathhara-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शंकराचार्य बोले- सनातन संस्कृति ही विश्व शांति का आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शंकराचार्य बोले- सनातन संस्कृति ही विश्व शांति का आधार
गोंडा। करनैलगंज क्षेत्र के बाबा बरखंडी नाथ धाम में आयोजित संत सम्मेलन में श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि वर्तमान समय में पूरा विश्व अशांति, संघर्ष और संभावित युद्ध जैसी परिस्थितियों से गुजर रहा है। ऐसे दौर में भारत की सनातन संस्कृति ही मानवता को शांति, सद्भाव और सहअस्तित्व का मार्ग दिखा सकती है।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का दर्शन प्रेम, करुणा और मानव कल्याण का संदेश देता है। यदि विश्व समुदाय इसके मूल्यों को अपनाए तो हिंसा, अराजकता और वैमनस्य का अंत संभव है। भारत को चारों दिशाओं से सुरक्षित और सशक्त बनाते हुए विश्व की अग्रणी शक्ति बनाने की आवश्यकता है तथा राष्ट्रविरोधी ताकतों का समूल नाश होना चाहिए।
शंकराचार्य ने देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कानून होना चाहिए जो राष्ट्र की एकता पर प्रश्नचिह्न लगाते हैं या समाज में विभाजन पैदा करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्थाओं और आस्थाओं को बदनाम करने के लिए निराधार आरोप लगाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई का प्रावधान होना चाहिए। धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले कृत्य किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं।
अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि में दानपात्र गायब होने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि बिना तथ्य और प्रमाण के लगाए गए आरोप समाज को भ्रमित करने का प्रयास हैं।
उन्होंने हिंदू समाज से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज को भ्रमित और विखंडित करने की कोशिशों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। भगवान श्रीराम पर प्रश्न उठाने वालों को उन्होंने आत्ममंथन करने और भगवान की शरण में आने की सलाह देते हुए कहा कि उसी में उनका कल्याण निहित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।