{"_id":"6a268ee5b3f3b4d77b0f4e76","slug":"video-gada-ma-palsa-bharata-parakashharathaya-ka-le-mathathagara-bna-samajaka-sagathana-mafata-bhajana-va-thaharana-ka-vayavasatha-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में पुलिस भर्ती परीक्षार्थियों के लिए मददगार बने सामाजिक संगठन, मुफ्त भोजन व ठहरने की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में पुलिस भर्ती परीक्षार्थियों के लिए मददगार बने सामाजिक संगठन, मुफ्त भोजन व ठहरने की व्यवस्था
गोंडा में पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए जिले में आने वाले हजारों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सामाजिक संगठन आगे आए हैं। परीक्षा के दौरान बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रहने और भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गई है।
सामाजिक संगठन इंकलाब फाउंडेशन की ओर से अभ्यर्थियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है। वहीं गोंडा रसोई द्वारा परीक्षार्थियों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों को गर्मी और अपरिचित शहर में रहने-खाने की समस्या का सामना न करना पड़े, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है।
जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा तीन दिनों तक आयोजित की जा रही है, जिसमें 15 परीक्षा केंद्रों पर 36 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। बड़ी संख्या में आने वाले परीक्षार्थियों को देखते हुए सामाजिक संगठनों ने सेवा कार्य को प्राथमिकता दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।