सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth riding scooter dies due to collision with truck

Gonda News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 08 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth riding scooter dies due to collision with truck
विज्ञापन
विश्नोहरपुर/नवाबगंज। गोंडा-अयोध्या मार्ग पर कनकपुर पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Trending Videos

खरगूपुर दर्जी गांव निवासी आदर्श श्रीवास्तव (35) रविवार सुबह करीब 11 बजे रामलला के दर्शन कर अयोध्या से स्कूटी से लौट रहे थे। वह कनकपुर पेट्रोलपंप के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहा ट्रक स्कूटी से टकरा गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग दौड़े तो चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने स्कूटी के नंबर के आधार पर आरटीओ विभाग से संपर्क किया तो उसके घर का पता मिला। खरगूपुर पुलिस के जरिये परिजनों को जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि युवक हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में गंभीर चोट लगने से काफी खून बह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed