{"_id":"6a25bafac7a6584ee20c2b16","slug":"police-recruitment-exam-at-15-centers-from-today-gonda-news-c-100-1-gon1001-159883-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 15 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 15 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा आज से
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। जिले में सोमवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू होगी। इसके लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं। तीन दिन में कुल 37,440 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 6,240 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। तीन दिन में कुल छह पालियों में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती है। केवल अभ्यर्थियों का ही नहीं, बल्कि परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों का भी बायोमीट्रिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
भैया राघवराम पांडेय स्मारक गांधी विद्या मंदिर, भारतीय इंटर कॉलेज कटरा बाजार, पीएमश्री जीआईसी, जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज, कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज, महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर, राजेंद्रनाथ लाहिड़ी इंटर कॉलेज डुमरियाडीह, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज, श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी, एलबीएस महाविद्यालय विज्ञान परिसर, एलबीएस महाविद्यालय मुख्य परिसर तथा स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Trending Videos