{"_id":"6a26a6b527b64df382040883","slug":"video-video-sakarapaya-sa-bkara-cara-karana-val-garaha-ka-bhadafada-tana-garafatara-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्कॉर्पियो से बकरी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्कॉर्पियो से बकरी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड, तीन गिरफ्तार
गोंडा। करनैलगंज पुलिस ने बकरी चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नौ चोरी की बकरियां-बकरे, वारदात में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी जनपद समेत आसपास के जिलों में बकरी चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पशुओं को मंडियों में बेच देते थे।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने दत्तनगर मोड़ के पास से आरिफ, नरेंद्र कुमार मिश्रा और मोहम्मद इरफान उर्फ भूरे को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरिफ ने बताया कि वह अपने साथियों सलमान, रिजवान, नरेंद्र और इरफान के साथ मिलकर गोंडा, बहराइच व आसपास के क्षेत्रों में बकरी चोरी की घटनाएं करता था। गिरोह पहले गांवों में रेकी करता था और रात में वाहनों से पहुंचकर बकरियां चोरी कर लेता था। इसके बाद उन्हें दूसरे जिलों की मंडियों में बेच दिया जाता था।
आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि चार और पांच जून की रात करनैलगंज क्षेत्र के खरथरी गांव से पांच बकरियां और चार बकरे चोरी किए थे। चोरी किए गए पशुओं को गांव में छिपाकर रखा गया था और सोमवार को स्कॉर्पियो से बहराइच ले जाकर बेचने की तैयारी थी। पुलिस ने इसी दौरान उन्हें दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने करीब दो माह पूर्व करनैलगंज क्षेत्र के विभिन्न गांवों से 10 बकरियां चोरी कर फतेहपुर (बाराबंकी) मंडी में बेचने की बात भी स्वीकार की है। बिक्री से मिली रकम को आपस में बांट लिया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।