फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Driver from Gonda and another person killed in accident on Ganga Expressway

Gonda News: गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे में गोंडा के चालक व एक अन्य की मौत

Sun, 02 Aug 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 02 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Driver from Gonda and another person killed in accident on Ganga Expressway
 पवन शुक्ला। फाइल फोटो 
तरबगंज। सिंगहाचंदा के भैंसहवा निवासी पवन शुक्ल (27) की शनिवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में मौत हो गई। पवन दिल्ली के विकासनगर में बड़े भाई अजीत के साथ रहते थे। वे दिल्ली में टैक्सी चलाते थे।
विज्ञापन

दिल्ली में रहने वाले प्रतापगढ़ निवासी जटाशंकर (63) ने एक रिश्तेदार के निधन पर पैतृक गांव जाने के लिए टैक्सी बुक कराई थी। वह दामाद, बेटी और ढाई साल की नातिन के साथ शुक्रवार रात दिल्ली से निकले थे। शनिवार सुबह नौ बजे हरदोई के पंचदेवरा थाना क्षेत्र में फत्तेपुर के पास उनकी तेज रफ्तार टैक्सी सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। इससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

दुर्घटना में चालक पवन और जटाशंकर की नातिन की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर बड़े भाई अजीत, गांव से विनय कुमार मिश्र बिन्नी और रिश्तेदार बलवीर पांडेय हरदोई पहुंचे। रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद वे लोग शव लेकर घर के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed