फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   education,bluetooth

3100 परिषदीय स्कूल 62 लाख से ब्लूटूथ सिस्टम से होंगे लैस

Thu, 10 Feb 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
education,bluetooth
गोंडा। जिले के 31 सौ परिषदीय स्कूलों को अब दो- दो ब्लूटूथ सिस्टम मिलेंगे। बच्चों की पढ़ाई में इसका प्रयोग करने के साथ ही शिक्षकों के प्रशिक्षण में प्रयोग होगा, इसके लिए हर स्कूल को दो- दो हजार रुपये का बजट मिलेगा। करीब 62 लाख का बजट स्कूलों को दिए जाएंगे। परिषदीय स्कूलों में कक्षा शिक्षण को रुचिकर बनाने के लिए ब्लूटुथ स्पीकर के खरीदे जाने की प्रक्रिया शीघ्र ही पूरी हो जाएगी। इस स्पीकर के माध्यम से अंग्रेजी भाषा शिक्षण के साथ अन्य विषय वस्तु को बच्चे आसानी से सुन और समझ सकेंगे।
विज्ञापन

जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में दो-दो ब्लूटुथ इनविल्ड स्पीकर विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से खरीदे जाने हैं। स्पीकर की खरीद के लिए स्कूल स्तर पर बाकायदा एक क्रय समिति भी गठित की जाएगी। एसएमसी अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक, वरिष्ठ सहायक अध्यापक के साथ ही दो जागरूक अभिभावकों को शामिल किया जाएगा। एक हजार प्रति स्पीकर की दर से शीघ्र ही सभी स्कूलों को दो हजार की धनराशि प्रेषित की जाएगी। ब्लूटुूथ इनबिल्ट स्पीकर की मदद से न केवल अंग्रेजी भाषा की शिक्षण सामग्री बल्कि अन्य विषय वस्तु व दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध सामग्री को शिक्षक अपने मोबाइल या लैपटॉप को स्पीकर से कनेक्ट कर बच्चों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। बच्चों में पढ़ाई के प्रति रोचकता आएगी और शिक्षकों को आसानी से शिक्षण सामग्री मिल सकेगी।
विज्ञापन

शिक्षकों का प्रशिक्षण भी हो सकेगा आसान
स्कूलों में ब्लूटुथ इनविल्ड स्पीकर की व्यवस्था होने से शिक्षकों का प्रशिक्षण भी आसान हो जाएगा। शिक्षकों को समय-समय पर दिए जाने वाले प्रशिक्षण के लिए भी इसका प्रयोग होगा। शिक्षकों को नए बदलावों के बारे में मिलने वाली जानकारी को समझने में आसानी होगी। इसके लिए हर स्कूलों में ब्लूटुथ इनबिल्ट स्पीकर को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक की होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल की होगी वारंटी, डीएम कराएंगे सत्यापन
स्कूलों में क्रय किए गए ब्लू टुथ इनबिल्ट स्पीकर एक साल की वारंटी वाले होंगे। इनके क्रय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सत्यापन भी होगी। जिलाधिकारी दस फीसदी स्कूलों में संसाधन की उपलब्धता और उपयोग का सत्यापन भी कराएंगे। इसके साथ ही ब्लाक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों को क्रय की प्रक्रिया से लेकर उपयोग पर नजर रखनी होगी। इसके खरीद के लिए कमेटी गठन कराने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को बेहतर और रोचक बनाने के लिए ब्लूटुथ इनबिल्ट स्पीकर की व्यवस्था कराई जा रही है। जल्द ही स्कूलों नए संसाधन से लैस हो जाएंगे। राम प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed