फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Effective action needed to prevent crocodile attacks: Karan Bhushan

मगरमच्छों के हमले रोकने के लिए हो प्रभावी कार्रवाई : करण भूषण

Sat, 01 Aug 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 01 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Effective action needed to prevent crocodile attacks: Karan Bhushan
सोनौली मोहम्मदपुर गांव में पीड़ित परिजनों से बात करते सांसद करणभूषण सिंह। स्रोत: सोशल मीडिया 
उमरीबेगमगंज/नवाबगंज। कैसरगंज से भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने शनिवार को तरबगंज क्षेत्र के बाढ़ एवं मगरमच्छ प्रभावित गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने मगरमच्छ के हमलों में जान गंवाने वाले दो ग्रामीणों के परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को मगरमच्छों के बढ़ते हमलों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

सांसद सबसे पहले सोनौली मोहम्मदपुर के बच्ची माझा पहुंचे, जहां मगरमच्छ के हमले में मृत केशवराम यादव के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वह सोनौली मोहम्मदपुर के निश्चिंत पुरवा पहुंचे और मगरमच्छ के हमले में जान गंवाने वाले भानु प्रताप के परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद ने वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में मगरमच्छों का खतरा अधिक है, वहां लगातार निगरानी रखी जाए। पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सांसद ने बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर राहत कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित परिवारों को समय से राहत सामग्री और सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस मौके पर विभागीय अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed