सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Eid prayers were offered and prayers were sought for prosperity

Gonda News: ईद की नमाज पढ़ी, मांगी खुशहाली की दुआ

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Eid prayers were offered and prayers were sought for prosperity
पटेलनगर ईदगाह में ईद की नमाज अदा करते लोग और गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद देतीं बेटियां। संव
विज्ञापन
गोंडा। बारिश के बीच शनिवार को अकीदत से ईद की नमाज अदा की गई। बारिश के चलते पटेलनगर ईदगाह में नमाज का समय बढ़ाना पड़ा। सुबह नौ बजे ईद की नमाज का समय निश्चित किया गया, लेकिन बारिश के कारण यहां करीब पौने दस बजे नमाज अदा की गई। इसी तरह जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ईद की नमाज पढ़ी गई। लोगों ने मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली की दुआएं मांगीं। इसके बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
Trending Videos

ईद पर शनिवार सुबह बच्चे, बूढ़े व जवान नए परिधान पहनकर ईदगाह की तरफ चल दिए। बारिश के बीच लोग पटेलनगर ईदगाह पहुंच गए। निर्धारित समय के पौन घंटे बाद मौलाना मुजक्किर ने नमाज अदा कराई। नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर सेंवई, दही बड़ा सहित अन्य पकवानों का आनंद लिया। सगे संबंधियों व रिश्तेदारों को बुलाकर दावत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल, एडीएम आलोक कुमार, एएसपी (पूर्वी) मनोज रावत, एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय समेत अन्य अफसरों ने भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
माधोपुर संवाद के मुताबिक, कटरा बाजार में ईद के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। परसपुर संवाद के अनुसार ईद का त्योहार कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मनकापुर संवाद के अनुसार विभिन्न ईदगाहों में नमाज अदा कर देश में अमन-चैन की दुआ की गई। एसडीएम अवनीश त्रिपाठी व सीओ उदित नारायण पालीवाल ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। करनैलगंज संवाद के अनुसार नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई गई। करनैलगंज ईदगाह में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन व इमाम शमीम अहमद अच्छन ने नमाज अदा कराई। बारिश की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसडीएम नेहा मिश्रा, सीओ अभिषेक दावाच्या सहित अन्य मौजूद रहे।
बेलसर संवाद के अनुसार दर्जीपुरवा, डिडिसिया कला, परसदा सहित बेलसर उत्तरी व दक्षिणी मस्जिदों में सुबह से ही रौनक रही। छोटे-बड़ों ने एक-दूसरे को गले लगाया। सीओ तरबगंज डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह और चौकी प्रभारी राकेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बल क्षेत्र में भ्रमणशील रहा।
पसका संवाद के अनुसार कटैला, भौरीगंज आदि जगह पर शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व पूरे उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया। इटियाथोक संवाद के अनुसार परसिया बहोरीपुर के ईदगाह में शनिवार को अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा की। दुबहा बाजार संवाद के अनुसार ईद का त्योहार आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया। वजीरगंज संवाद के अनुसार अकीदत के साथ ईद मनाई गई। गौराचौकी संवाद के अनुसार ईद के दिन बारिश से लोगों को परेशानी हुई।

पटेलनगर ईदगाह में ईद की नमाज अदा करते लोग और गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद देतीं बेटियां। संव

पटेलनगर ईदगाह में ईद की नमाज अदा करते लोग और गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद देतीं बेटियां। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed