सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Eight engineers' salaries withheld for a day, one transferred

Gonda News: आठ अभियंताओं का एक दिन का वेतन रुका, एक का तबादला

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 08 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Eight engineers' salaries withheld for a day, one transferred
विज्ञापन
गोंडा। पावर कॉर्पोरेशन के देवीपाटन जोन में विभागीय लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया गया है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के प्रति उदासीनता और फोन न उठाने पर आठ अवर अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश जारी किया गया है। इनमें बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती के अभियंता शामिल हैं। धानेपुर के एसडीओ शेषमणि त्रिपाठी का बहराइच के महसी उपकेंद्र तबादला किया गया है। उन पर आंधी-तूफान में विद्युत आपूर्ति बहाल न करने की लापरवाही का आरोप है। उनके स्थान पर महसी से शाहिद माशूक को धानेपुर तैनात किया गया है। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने भविष्य में लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी है। उन्होंने सभी अभियंताओं को समय पर शिकायतें निपटाने और अपने फोन चालू रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। (संवाद)
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed