सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Electric wire fell on young man, he got burnt

Gonda News: युवक पर गिरा बिजली का तार, झुलसा

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 15 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Electric wire fell on young man, he got burnt
विज्ञापन
परसपुर। कस्बे में बुधवार रात नगर पंचायत परसपुर के वार्ड-12 राजपुर दक्षिणी में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एक युवक पर गिर गया। इससे वह झुलस गया। वार्ड निवासी शिवम सोनी (18) बुधवार रात घर के बाहर मौजूद था। तभी एलटी लाइन का जर्जर तार टूटकर उस पर गिर पड़ा। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पावर हाउस को सूचना देकर किसी तरह आपूर्ति बंद कराई।
Trending Videos


परिजन शिवम को कस्बे के एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली के तार जर्जर हालत में लटके हुए हैं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अवर अभियंता विद्यासागर पीड़ित के घर पहुंचे और किशोर का हाल जाना। उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में केबल और जर्जर तारों को दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed