सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Take gangster action against professional criminals

Gonda News: पेशेवर अपराधियों के खिलाफ करें गैंगस्टर की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 15 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Take gangster action against professional criminals
बैठक करते एडीजी।
विज्ञापन
गोंडा। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मुथा अशोक जैन ने बृहस्पतिवार को एक दिवसीय दौरे के दौरान पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में एडीजी ने कहा कि पेशेवर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई करें। साथ ही चिह्नित अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने और रात्रि गश्त को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
Trending Videos

एडीजी ने अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए। बैठक में लंबित विवेचनाओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। एडीजी ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का इकबाल कायम रहना चाहिए और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चल रहे मिशन शक्ति अभियान की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बीट पुलिस अधिकारी गांवों और मोहल्लों में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें और शिकायतों का त्वरित समाधान करें। आईजी अमित पाठक, एसपी विनीत जायसवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed