{"_id":"6a06163ec03071ec080f8067","slug":"four-died-in-road-accidents-two-in-critical-condition-gonda-news-c-100-1-slko1026-158294-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क हादसों में चार की मौत, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क हादसों में चार की मौत, दो की हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 15 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
मृतक जयराम की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोतीगंज/झंझरी। जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अयोध्या जिले में तारुन थाना क्षेत्र के धौरहारा कुट्टी गांव निवासी लालजी जायसवाल (40) कैटरिंग का काम करते थे। बेटे राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने गोंडा में एक कार्यक्रम में खाना बनाने का ऑर्डर लिया था। बुधवार शाम वह अपने साथी उसरी फतेहपुर निवासी इंद्रेश मिश्र और पाली अचलपुर निवासी चतुर्थ नारायण के साथ बाइक से अयोध्या से गोंडा आ रहे थे।
देहात कोतवाली क्षेत्र में दर्जीकुआं के पास पीछे से आ रही पिकअप बाइक से टकरा गई। इससे बाइक सवार तीनों लोग गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने लालजी जायसवाल को मृत घोषित कर दिया। इंद्रेश और चतुर्थ नारायण का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। देहात कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौत हुई है। पुलिस ने पिकअप की तलाश शुरू कर दी है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के चाईंपुरवा माधवपुर चकत्ता गांव निवासी बुधई (58) बुधवार देर शाम घर से खरीदारी के लिए बालपुर बाजार जा रहे थे। वह पैदल ही सड़क के किनारे चल रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे वाहन की पहचान करने में जुटी है।
उधर, पूरे बख्तावर डेहरास निवासी जयराम मिश्र (59) बुधवार शाम अपनी पान की दुकान पर जा रहे थे। वह पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी परसपुर में गजराजपुरवा के पास सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में जयराम गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के कोचा सालपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे चुनमुन (50) सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos