सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Electricity stopped for three days, Chief Engineer's office surrounded

Gonda News: तीन दिन से बिजली ठप, मुख्य अभियंता कार्यालय घेरा

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 12 Apr 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
Electricity stopped for three days, Chief Engineer's office surrounded
विज्ञापन
गोंडा। हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से पथवलिया निवासी मीडियाकर्मी रंजीत तिवारी (30) की मौत के तीन दिन बाद भी न तो घटनास्थल से टूटे तार को हटाया गया और न ही आपूर्ति बहाल कराई गई है। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को जेल रोड विद्युत उपकेंद्र के साथ ही मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। हारीपुर, मथुरा चौबे आदि साउथ फीडर से आपूर्ति को लेकर दर्जनभर गांवों के सैकड़ों लोग विद्युत उपकेंद्र जेल रोड पहुंचे तो आक्रोश देख बिजलीकर्मी भाग निकले।
Trending Videos

इसके बाद लोग ग्रामीण मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचे। वहां भी रविवार की छुट्टी के चलते कोई मौके पर नहीं मिला तो ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद मुख्य अभियंता से मिलने के लिए उनके आवास की तरफ कूच किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि ग्रामीणों से फोन पर वार्ता हुई है। दूसरे फीडर से कनेक्शन जोड़कर आपूर्ति बहाल कराई जा रही है। जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों से सहयोग मांगा गया है। समन्वय स्थापित करके जल्द लाइन दुरुस्त कराई जाएगी।

एडीएम की अगुवाई में किया निरीक्षण

ग्रामीणों के घेराव के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों की नींद टूटी है। इसके बाद एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता की अगुवाई में बिजली विभाग की टीम ने मौके का जायजा लिया है। एडीएम ने बताया कि कई गांवों की आपूर्ति बाधित है। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति बहाल कराने के लिए जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed