{"_id":"6a7f40d8a76da0f33d01f1bd","slug":"family-members-remained-adamant-on-the-arrest-of-the-murder-accused-they-relented-after-17-hours-gonda-news-c-100-1-slko1026-164372-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे परिजन, 17 घंटे बाद माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे परिजन, 17 घंटे बाद माने
Fri, 14 Aug 2026 09:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 14 Aug 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
रामापुर डिहवा गांव में पुलिसकर्मियों से बात करतीं महिलाएं। - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकरी/नवाबगंज। रामापुर डिहवा गांव निवासी प्रिंस शर्मा का शव पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार शाम घर पहुंचा तो परिजनों ने हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। शुक्रवार सुबह परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। माहौल को देखते हुए कई थानों की फोर्स बुला ली गई। थानाध्यक्ष के कार्रवाई के आश्वासन पर 17 घंटे बाद परिजन माने और अयोध्या में सरयू तट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
प्रिंस शर्मा (18) का शव बृहस्पतिवार सुबह घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर चमनगंज चौराहे के पास सड़क किनारे पड़ा मिला था। मां पूनम शर्मा ने गांव निवासी उसके दोस्त कुलदीप पाठक व एक नाबालिग पर धारदार हथियार से हमला करके हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जबकि पुलिस सड़क हादसे में प्रिंस की मौत होने का दावा कर रही है। बृहस्पतिवार शाम साढ़े छह बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। हत्या की जानकारी होने पर मृतक के रिश्तेदार भी पहुंच गए। पिता घिर्राऊ शर्मा सहित परिजन और रिश्तेदारों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने से पहले अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर नवाबगंज के साथ वजीरगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। कार्रवाई के आश्वासन पर करीब 11:30 बजे परिजन माने और अर्थी अयोध्या लेकर गए। जहां सरयू तट पर पिता घिर्राऊ ने बेटे को मुखाग्नि दी। इस दौरान सभी की आंखें नम हो गईं। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।