{"_id":"6a7f40657d6a2449af06d0b6","slug":"grp-constable-who-saved-a-womans-life-honored-gonda-news-c-100-1-slko1026-164376-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: महिला की जान बचाने वाले जीआरपी सिपाही को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: महिला की जान बचाने वाले जीआरपी सिपाही को मिला सम्मान
Fri, 14 Aug 2026 09:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 14 Aug 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरी महिला की जान बचाने वाले जीआरपी सिपाही योगेंद्र सिंह को शुक्रवार शाम लखनऊ में सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक (रेलवे) प्रकाश डी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर साहसिक कार्य की सराहना की।
मोतिहारी से दिल्ली के आनंद विहार जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस आठ अगस्त को दोपहर 01:55 बजे गोंडा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी थी। बिहार निवासी 43 वर्षीय अंसुरी खातून अपनी बेटियों 17 वर्षीय शहाना और चार वर्षीय निकहस के साथ यात्रा कर रही थीं। ट्रेन के रुकने के दौरान अंसुरी कुछ सामान लेने के लिए नीचे उतर गईं। सिग्नल मिलने के बाद ट्रेन चलने लगी तो अंसुरी खातून ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़ीं। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच गिरने लगीं। वहां मौजूद जीआरपी सिपाही योगेंद्र सिंह ने खतरा भांपते ही दौड़कर महिला को पकड़ लिया और उन्हें ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच जाने से बचा लिया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद जीआरपी इंस्पेक्टर ने पुलिस महानिदेशक रेलवे को पत्र भेजा था। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में योगेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया।