सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIR against Amethi nursing college manager for fraud

Gonda News: अमेठी के नर्सिंग कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 01 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
FIR against Amethi nursing college manager for fraud
विज्ञापन
गोंडा। शिक्षा के नाम पर एक छात्रा के भविष्य से खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। अमेठी के न्यू इंडिया नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस कॉलेज ने एक लाख रुपये फीस लेकर एएनएम कोर्स में प्रवेश लेने के बाद भी न तो परीक्षा फॉर्म भरा और न ही फीस वापस की। पीड़ित छात्रा तीन साल से न्याय के लिए भटक रही है। अब उसने नगर कोतवाली में कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है।
Trending Videos

नगर कोतवाली क्षेत्र के मधईपुरवा निवासी खुशबू वर्मा ने बताया कि 14 अक्तूबर 2023 को उसने अमेठी के भेल जगदीशपुर स्थित न्यू इंडिया नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस कॉलेज में एएनएम कोर्स में दाखिला लिया था। कॉलेज ने प्रवेश के समय लगभग एक लाख रुपये शुल्क जमा कराया था। खुशबू का आरोप है कि फीस लेने के बाद भी वर्ष 2023 में उसका परीक्षा फॉर्म नहीं भरा गया, जिससे वह परीक्षा नहीं दे सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशबू का कहना है कि जब उसने कॉलेज प्रबंधक रेहान खान से संपर्क किया तो तकनीकी त्रुटि का हवाला देकर अगले वर्ष फॉर्म भरने का आश्वासन दिया गया। मगर वर्ष 2024 में भी यही स्थिति दोहराई गई। बार-बार दौड़ाने के बाद भी न तो परीक्षा में बैठने दिया गया और न ही फीस लौटाई गई। पीड़िता के अनुसार लगातार दबाव बनाने पर कॉलेज प्रशासन ने केवल 25 हजार रुपये ऑनलाइन वापस किए और बाकी रकम देने से साफ मना कर दिया। अब प्रबंधक के मोबाइल नंबर भी बंद हैं। दो बार कानूनी नोटिस भेजने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला।
खुशबू ने बताया कि इस धोखाधड़ी से उसका शैक्षणिक भविष्य अधर में लटक गया है। वह मानसिक और आर्थिक रूप से टूट चुकी है। उसने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रबंधक रेहान खान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।

नोटिस का नहीं दिया जवाब
पीड़िता के अधिवक्ता ने कॉलेज प्रबंधन को दो बार विधिक नोटिस भेजा, लेकिन किसी का जवाब नहीं मिला। छात्रा का आरोप है कि संस्थान जान-बूझकर टालमटोल कर रहा है, ताकि वह थक-हारकर शांत हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed