{"_id":"69c180d1bd89db10d70f7ced","slug":"fir-against-former-head-lekhpal-and-three-others-gonda-news-c-100-1-gon1041-154797-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पूर्व प्रधान, लेखपाल व तीन अन्य पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पूर्व प्रधान, लेखपाल व तीन अन्य पर एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर। कूटरचित दस्तावेजों से फर्जी वरासत कराने का मामला आया है। न्यायालय के आदेश पर पूर्व ग्राम प्रधान, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
फरेंदा शुक्ल निवासी मोहरपती ने बताया कि उनकी बेटी करोड़पति की शादी 30 वर्ष पूर्व छपिया के पायरखास निवासी राजाराम से हुई थी। दहेज प्रताड़ना के कारण वह मायके में रहकर गुजारा भत्ता पा रही थी। राजाराम ने सुजाता से दूसरी शादी कर ली थी, जिससे ओंकार नामक एक बेटा है। मोहरपती ने बेटी करोड़पति के नाम आर्यनगर कस्बे में दो बिस्वा जमीन खरीदी थी। 28 अक्तूबर 2024 को करोड़पति की मौत के बाद राजाराम ने ग्राम पंचायत अधिकारी अमित मिश्र व पूर्व प्रधान गोपाल श्रीवास्तव की मिलीभगत से परिवार रजिस्टर में ओंकार को करोड़पति का बेटा दर्ज करा दिया। इसी आधार पर तत्कालीन लेखपाल आनंद कुमार से मिलीभगत करके करोड़पति की जमीन की वरासत ओंकार के नाम करा ली गई। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। (संवाद)
Trending Videos