फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIRs will be lodged against secretaries who fail to deposit outstanding dues

Gonda News: बकाया जमा नहीं करने वाले सचिवों पर होगी एफआईआर

Fri, 31 Jul 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 31 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
FIRs will be lodged against secretaries who fail to deposit outstanding dues
गोंडा। सहकारिता विभाग में बकाया धनराशि की वसूली को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम प्रियंका निरंजन ने निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह में पूरी बकाया राशि जमा नहीं करने वाले सचिवों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के साथ एफआईआर दर्ज कराई जाए। सहकारिता विभाग की ओर से 18 जुलाई को 28 सचिवों को बकाया धनराशि जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया था। समीक्षा में सामने आया कि नौ समितियों के सचिवों ने पूरी धनराशि जमा कर दी है। पांच सचिवों ने आंशिक भुगतान किया है। वहीं, 11 सचिवों ने अब तक कोई धनराशि जमा नहीं की है। शेष सचिवों ने भी पूरा भुगतान नहीं किया है। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (सहकारिता) रविशंकर चौधरी को सभी मामलों की अद्यतन रिपोर्ट तैयार करने और प्रत्येक प्रकरण की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed