{"_id":"637e6381a2dc8b59ed19405b","slug":"gonda-bank-security-toys-gonda-news-lko658590955","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बाल सुरक्षा कोष व खिलौना बैंक से संवरेगा नौनिहालों का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बाल सुरक्षा कोष व खिलौना बैंक से संवरेगा नौनिहालों का भविष्य
विज्ञापन
गोंडा के टाउनहाल में डीएम के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। -संवाद
- फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने कहा है कि कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों की सेहत संवारने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसके लिए बाल सुरक्षा कोष और खिलौना बैंक विकसित कराया जाएगा। जिसके जरिए नौनिहालों का भविष्य संवारा जाएगा।
बुधवार को गांधी पार्क स्थित टाउनहॉल में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ केक काटा एवं विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी ली। विभाग में कार्यरत कार्यकत्री एवं सहायिकाओं द्वारा विभाग से संबंधित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
डीएम ने कहा कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम कराए जाएं ताकि इससे काफी लोग जागरूक हो सकें। बाल विकास विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सीडीपीओ, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही विकासखंड मुजेहना के आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने खान-पान एवं कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों की देखभाल व उनके पोषण के संबंधित नाटक प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने चाइल्ड प्रोटेक्शन फंड एवं विकास भवन में खिलौना बैंक बनाने की घोषणा की। कहा कि चाइल्ड प्रोटक्शन फंड के माध्यम से कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की देखभाल व उनके पोषण आदि के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को मदद की जाएगी, साथ ही खिलौना बैंक में आने वाले खिलौने को आंगनबाड़ी केंद्रों पर भेजा जाएगा। बच्चे उन खिलौनों के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि शर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र गौतम, सीडीपीओ नवाबगंज रमा सिंह, माया सिंह, मिताली सिंह उपस्थित रहीं।
Trending Videos