{"_id":"6a631ab9a1ce718154075f7a","slug":"video-video-gada-ma-amara-ujal-ka-mahama-lii-raga-mathana-ma-fara-gajana-lga-khalugdhaya-ka-aavaja-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में अमर उजाला की मुहिम लाई रंग, मैदानों में फिर गूंजने लगी खिलाड़ियों की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में अमर उजाला की मुहिम लाई रंग, मैदानों में फिर गूंजने लगी खिलाड़ियों की आवाज
अमर उजाला की ओर से स्कूलों में सिमटते खेल मैदान और ठप पड़ी खेल गतिविधियों को लेकर लगातार चलाए गए अभियान का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। बृहस्पतिवार को अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा मामले में स्पष्टीकरण तलब किए जाने के बाद शुक्रवार से जिले के कई विद्यालयों में खेल गतिविधियां दोबारा शुरू हो गईं। मैदानों में एक बार फिर बच्चों की चहल-पहल लौट आई है और हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल सहित अन्य खेलों का अभ्यास शुरू हो गया है।
विद्यालयों ने खेलों के लिए अलग से समय-सारिणी भी तय कर दी है, ताकि नियमित रूप से विद्यार्थियों को मैदान में खेलने का अवसर मिल सके। लंबे समय बाद मैदानों में खेलते हुए बच्चों के चेहरे पर उत्साह साफ दिखाई दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों का नियमित आयोजन होने से उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होगा।
अमर उजाला ने पिछले कई दिनों से जिले के विद्यालयों में सिकुड़ते खेल मैदान, खेल संसाधनों की कमी और घटती खेल गतिविधियों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अभियान के बाद शासन स्तर पर मामले का संज्ञान लिया गया और जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब तलब किया गया। इसके तुरंत बाद विद्यालयों में खेल गतिविधियों को पुनर्जीवित करने की पहल शुरू हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।