फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Students conducted live experiments in the science laboratory

Gonda News: विज्ञान की प्रयोगशाला में छात्रों ने किए लाइव प्रयोग

Thu, 23 Jul 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 23 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Students conducted live experiments in the science laboratory
वैन में गतिवि​धियां देखते छात्र।
गोंडा। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को आंचलिक विज्ञान नगरी की ओर से दो दिवसीय सचल विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में ऊर्जा संरक्षण, विद्युत, ध्वनि और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर आधारित 20 स्वचालित एवं हाथ से बने मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर कुमार पांडेय के संरक्षण में आयोजित प्रदर्शनी का विषय उज्ज्वल भविष्य के लिए ऊर्जा बचाएं रखा गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल स्वयं संचालित कर ऊर्जा संरक्षण, ऊर्जा रूपांतरण, ध्वनि, विद्युत तथा सौर व पवन ऊर्जा जैसे विषयों की कार्यप्रणाली को समझा।
विज्ञापन

प्रदर्शनी के दौरान टीम प्रमुख सुयश सिंह एवं विज्ञान शिक्षकों ने पृष्ठ तनाव, अपकेंद्री एवं अभिकेंद्री बल, घर्षण, द्रव्यमान, अम्ल-क्षार तथा सूचक से जुड़े कई प्रयोगों का लाइव प्रदर्शन किया। प्रयोगों के माध्यम से जटिल वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल भाषा में समझाया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजकों ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विज्ञान आधारित फिल्म प्रदर्शन, विज्ञान व्याख्यान और संवादात्मक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा मिल सके। शिक्षकों ने छात्रों से ऊर्जा संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed