सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda: On the third day of his father's death, his son also died in a road accident.

Gonda: पिता की मौत के तीसरे दिन बेटे की भी सड़क हादसे में गई जान, परिवार का टूटा दुखों का पहाड़

अमर उजाला नेटवर्क, बालपुर/झंझरी (गोंडा) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 02 May 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार

रामजी घर के बाहर टहल रहे थे, तभी बालपुर से मैजापुर की तरफ जा रहे मोटरसाइकिल सवार की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Gonda: On the third day of his father's death, his son also died in a road accident.
मृतक रामजी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

करनैलगंज के परसा गोड़री छोटकी पुरवा निवासी रामजी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता की मौत के बाद तीसरे दिन ही बेटे की भी सड़क हादसे में जान चली गई। शुक्रवार रात घर के सामने बाइक सवार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। तीन दिनों के अंदर पिता और बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

Trending Videos


शुक्रवार रात करीब 9 बजे रामजी (29) घर के बाहर टहल रहे थे, तभी बालपुर से मैजापुर की तरफ जा रहे मोटरसाइकिल सवार की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई भगवान प्रसाद दुबे ने बताया कि उनके पिता हृदय नारायण दुबे बुधवार सुबह एक इंटर कॉलेज के सामने डीसीएम की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। रामजी लखनऊ में एंबुलेंस चालक थे। पिता की मौत की सूचना बीते बुधवार को घर आए थे।

तीन दिनों के अंदर दूसरी मौत से परिवार पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मृतक के भाई श्याम नारायण की शिकायत पर मोटर साइकिल चालक राम शंकर निवासी चिलबिला खत्तीपुर देहात कोतवाली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पति के बाद बेटे की मौत से बदहवास हुईं बिटना
मृतक पांच भाईयों भगवान प्रसाद, श्याम नारायण, राम बहादुर मनीष कुमार में दूसरे नंबर पर थे। वह अभी अविवाहित थे। पति के बाद बेटे की मौत से मां बिटना देवी रो- रोते बदहवास हो गईं। तीन दिनों में पिता और बेटे की मौत की खबर जिसने भी सुनीं, वह उनके घर पहुंच गया। रिश्तेदार व संबंधी परिवार के लोगों काे सांत्वना देने में लगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed