{"_id":"6a36dc4d6a13825d8c03d962","slug":"gonda-will-be-immersed-in-yoga-today-events-will-be-held-from-the-city-to-the-villages-gonda-news-c-100-1-slko1026-160733-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आज योगमय रहेगा गोंडा, शहर से गांव तक होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आज योगमय रहेगा गोंडा, शहर से गांव तक होंगे कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को जिलेभर में योग की धूम रहेगी। जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायतों तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम होंगे। जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्य आयोजन पुलिस लाइन में होगा। सभी ब्लॉक, तहसील और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि योग दिवस को लेकर सभी विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर किए हैं। पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी सामूहिक योगाभ्यास करेंगे। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया जाएगा।
योग दिवस के एक दिन पहले पुलिस लाइन परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद के नेतृत्व में अधिकारी और कर्मचारी परिसर में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
g झूलेलाल धर्मशाला में हुआ योग प्रोटोकॉल का अभ्यास : योग दिवस की तैयारियों के तहत झूलेलाल धर्मशाला में सामूहिक योग प्रोटोकॉल अभ्यास आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षक आशीष गुप्ता के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व प्रेरणा पार्क में भी योग साधकों ने सामूहिक रूप से योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न आसनों और प्राणायाम की जानकारी दी। शिवपूजन, अश्विनी, मनीष दुबे, मनोज शुक्ला, विजय, संतोष, शमीम खान आदि माैजूद रहे।