{"_id":"69f63caf011dae055b0f86b1","slug":"gondas-daughters-gave-a-wonderful-performance-gonda-news-c-100-1-gon1001-157451-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गोंडा की बेटियों ने दी शानदार प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गोंडा की बेटियों ने दी शानदार प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 02 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
मानसी कैलाशनाथ पांडेय व आराध्या मिश्रा। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। विधानसभा में शनिवार को आयोजित ‘विकसित भारत युवा संसद’ कार्यक्रम में गोंडा की बेटियों ने अपनी प्रतिभा और विचारों से सभी को प्रभावित किया। आचार्य नरेंद्रदेव किसान पीजी कॉलेज की आराध्या मिश्रा और मानसी कैलाशनाथ पांडेय ने विकसित भारत-2047 के विजन पर प्रभावशाली प्रस्तुति देकर जिले का नाम रोशन किया है।
कार्यक्रम में छात्राओं ने शिक्षा, महिला सुरक्षा, तकनीकी विकास और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन जैसे अहम मुद्दों को मजबूती से उठाया। मानसी कैलाशनाथ पांडेय ने अपने संबोधन में नारी सुरक्षा को प्राथमिकता देने, युवाओं के सर्वांगीण विकास और गोंडा-अयोध्या क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
आराध्या मिश्रा ने यूनियन बजट को विकसित भारत की मजबूत आधारशिला बताते हुए जिले से जुड़े जमीनी मुद्दों को तार्किक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। दोनों छात्राओं का आत्मविश्वास और स्पष्ट दृष्टिकोण कार्यक्रम में मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। उनके जोशीले और विचारोत्तेजक भाषण का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग सराह रहे हैं। इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र शुक्ल, कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुधांशु वर्मा, डॉ. आलोक त्रिपाठी, डॉ. सुनील कुमार बारी और एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट विपिन शुक्ल ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Trending Videos