सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   High Court advocate murdered in land dispute FIR registered against four people including younger brother and

Gonda: भूमि विवाद में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की हत्या, छोटे भाई और ग्राम प्रधान सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, करनैलगंज (गोंडा) Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 23 Feb 2026 05:50 AM IST
विज्ञापन
सार

भूमि विवाद में हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुभाष मिश्रा (67) की रविवार दोपहर लोहे की रॉड व लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। हमले में परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

High Court advocate murdered in land dispute FIR registered against four people including younger brother and
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भूमि विवाद में हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुभाष मिश्रा (67) की रविवार दोपहर लोहे की रॉड व लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। हमले में परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मामले में अधिवक्ता के छोटे भाई, पूर्व ग्राम प्रधान व दो अन्य के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार गोंडा के दत्तनगर, मजरे सुदई पुरवा निवासी सुभाष मिश्रा वर्तमान में लखनऊ में रहते थे। उनका छोटे भाई अरुण कुमार और पूर्व ग्राम प्रधान हरिशरण से नौ बीघा भूमि को लेकर तीन साल से विवाद चल रहा था। इस बीच फैसला पक्ष में आने पर रविवार सुबह सुभाष ट्रैक्टर लेकर विवादित भूमि की जोताई करने लगे। इस पर दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गए और लोहे की रॉड व लाठी डंडे से उनपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में अधिवक्ता, उनके भतीजे आकाश (19), विश्वास (35) व अभय कुमार (54) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां से सुभाष, आकाश और विश्वास को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान सुभाष मिश्रा ने दम तोड़ दिया।

सुभाष के भतीजे विश्वास की तहरीर पर अधिवक्ता के छोटे भाई अरुण कुमार मिश्रा, पूर्व ग्राम प्रधान हरिशरण मिश्रा, रामकेवल व संतोष कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मारपीट में दूसरे पक्ष के चंदन व रामकेवल भी घायल हुए हैं। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि एहतियातन गांव में पुलिस तैनात की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के अनुसार आरोपी हरिशरण व रामकेवल को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed