सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Slip revealed the secret of shop theft

Gonda News: पर्ची ने खोला दुकान में हुई चोरी का राज

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 23 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Slip revealed the secret of shop theft
पकड़े गए आरोपी।
विज्ञापन
गोंडा। एक पर्ची ने 13 फरवरी की रात वजीरगंज के सराफ विकास सोनी की दुकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। जांच में दुकान में पड़ी मिली पर्ची की मदद से पुलिस बहराइच पहुंच गई। पर्ची पर समीर टूल्स बहराइच का पता लिखा था। चोरों ने बहराइच की इसी दुकान से गैस कटर खरीदा था। यहां उनकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई।
Trending Videos


कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस ने रविवार को एक हिस्ट्रीशीटर समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। बदमाशों के पास से नकदी, कार, आभूषण आदि बरामद हो गया है। दो अन्य की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि 13 फरवरी को वजीरगंज निवासी विकास सोनी की दुकान से चोरों ने गैस कटर के सहारे तिजोरी काटकर लाखों के आभूषण चोरी कर लिए थे। आसपास लगे सीसीटीवी में पांच संदिग्ध कैद हुए थे। उन्होंने बताया कि दुकान में जांच के दौरान पुलिस को एक पर्ची पड़ी मिली थी। इस पर्ची पर समीर टूल्स, बहराइच का पता लिखा था। पुलिस ने पर्ची के सहारे जांच शुरू की। बहराइच पुलिस की मदद ली गई।

जांच में पता चला कि वारदात से कुछ दिन पहले ही पांच लोगों ने बहराइच स्थित समीर टूल्स की दुकान से गैस कटर समेत कई उपकरण खरीदे थे। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में ये पांचों कैद हो गए थे। पुलिस ने वजीरगंज की फुटेज व बहराइच की दुकान में कैद हुए पांचों लोगों के चेहरे मिलाए तो पूरी तस्वीर साफ हो गई।

एएसपी ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाला यह गिरोह कार से दुर्जनपुर घाट की तरफ घूम रहा है। पुलिस ने चेकिंग में एक सफेद कार को रोका। कार में तीन लोग सवार थे।

इनकी पहचान बहराइच के पयागपुर स्थत बबया रुकनापुर निवासी रामकृपाल चौहान, गोंडा के कोतवाली देहात के बरजोतपुरवा निवासी जगदंबा चौहान व श्रावस्ती जिले के भिनगा थत बनघुसरा निवासी विवेक कुमार उर्फ बच्चन रूप में हुई। तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से चोरी के तीन किलो चांदी से बने विभिन्न आभूषण, पेंच, छह अंगूठी, नाक की छह कील, दो जोड़ी कान की बाली, 21 हजार रुपये व चोरी करने में उपयोग होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed