{"_id":"699c05928307160a9f0f11b9","slug":"video-gada-ma-athhavakata-hatayakada-mamal-saraya-ghata-para-haaa-atama-sasakara-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में अधिवक्ता हत्याकांड मामला, सरयू घाट पर हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में अधिवक्ता हत्याकांड मामला, सरयू घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
गोंडा में करनैलगंज क्षेत्र के दत्तनगर में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सुभाष मिश्र की हत्या से आक्रोशित वकीलों ने सोमवार को एसपी कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने एसपी विनीत जायसवाल को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की मांग की।
उधर, अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने बताया कि रविवार को सुदईपुरवा दत्तनगर में जमीन कब्जेदारी को लेकर सगे पट्टीदारों के बीच विवाद व मारपीट की सूचना मिली थी। घटना में सुभाष चंद्र मिश्रा, विश्वास चंद्र मिश्रा और आकाश मिश्रा घायल हुए थे। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान सुभाष चंद्र मिश्रा की मौत हो गई। मृतक के भाई अरुण मिश्रा की तहरीर पर थाना कर्नलगंज में चार नामजद व अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने नामजद आरोपी हरिशरण मिश्रा, रामकेवल मिश्रा और संतोष कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।