सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   High level committee will investigate the matter

Gonda News: उच्च स्तरीय समिति करेगी मामले की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 25 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
High level committee will investigate the matter
विज्ञापन
गोंडा। नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र के ढेमवा घाट तुलसीपुर माझा क्षेत्र में बिना एस्टीमेट और अनुमति के एचटी लाइन के निर्माण के मामले को देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने गंभीरता से लिया है। अधीक्षण अभियंता (एसई) की ओर से पहले गठित कमेटी को भंग कर मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध अधीक्षण अभियंता की अगुवाई में उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित की गई है।
Trending Videos

इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव ने अधिशासी अभियंता नवाबगंज सुनील कुमार गुप्ता, नवाबगंज उपखंड अधिकारी पीयूष सिंह और सहायक लेखाकार अजय कुमार की टीम गठित की थी। बुधवार को माई सिटी के अंक में बिना एस्टीमेट व अनुमति शिफ्ट कर दी एचटी लाइन शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई। इस दौरान लाइन निर्माण में उपयोग की गई सामग्री की आपूर्ति को लेकर सवाल खड़े किए गए। इसमें पावर कार्पोरेशन के स्थानीय जिम्मेदारों की भूमिका पर सवाल उठाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने गंभीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियंता की ओर से गठित की गई नवाबगंज क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों की कमेटी को भंग कर दिया है। अधीक्षण अभियंता संजय गुप्ता की अध्यक्षता में अधिशासी अभियंता राम मोहन पांडेय और परिक्षेत्रीय लेखाधिकारी अखिलेश कुमार की नई समिति गठित की गई है। तीन दिन में रिपोर्ट तलब की गई है।
अकुशल संविदाकर्मी पर लाइन बनाने का आरोप


अवर अभियंता अरुण कुमार ने बिना एस्टीमेट व विभागीय अनुमति के लाइन बनाने के मामले में अकुशल संविदा कर्मी के खिलाफ नवाबगंज थाने में तहरीर दी थी। नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed