सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Papa, come and take me, otherwise Shahrukh will kill you.

Gonda News: पापा आकर ले जाओ, नहीं तो शाहरुख मार डालेगा

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 25 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Papa, come and take me, otherwise Shahrukh will kill you.
नाजरा खातून।
विज्ञापन
झंझरी। कटहा घाट निवासी नाजरा खातून (26) पत्नी शाहरुख उर्फ रियाज की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उधर, घटना के बाद 30 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें नाजरा अपने पिता से कहते हुए नजर आ रही हैं कि-पापा आकर ले जाओ, नहीं तो शाहरुख मार डालेगा... अगर मुझे कुछ भी होता है तो इसकी जिम्मेदारी शाहरुख की होगी।
Trending Videos

हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि मौके पर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालौन के ग्राम चकेला, कदौरा निवासी नाजरा के पिता अल्ताब हुसैन ने तहरीर में बताया कि वर्ष 2016 में नाजरा की शादी शाहरुख उर्फ रियाज से हुई थी। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन बाद में ससुराल पक्ष बेटी को प्रताड़ित करने लगा। मारपीट और घरेलू विवाद को लेकर कई बार समझौता भी कराया गया। बताया कि नाजरा के दो बच्चे सात वर्षीय नवा खान और पांच वर्षीय अली खान भी हैं।
पुलिस ने पति शाहरुख उर्फ रियाज, देवर शाहबाज, देवरानी रोशनी खातून, ससुर इलियास उर्फ राजू और रुकसाना के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो को भी संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed