{"_id":"69a0014562ea3f16f30e4752","slug":"video-gada-ma-mahal-asapatal-ma-itajara-bugdhha-raha-garabhavataya-ka-tharatha-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में महिला अस्पताल में इंतजार बढ़ा रहा गर्भवतियों का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में महिला अस्पताल में इंतजार बढ़ा रहा गर्भवतियों का दर्द
यूपी के गोंडा में जिला महिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर सवालों के घेरे में दिखी। सुबह से अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंची गर्भवतियां घंटों इंतजार करती रहीं, लेकिन निर्धारित समय तक डॉक्टर नहीं पहुंचीं।
बनगाई से करीब 20 किलोमीटर का सफर तय कर आई कुसुम फातमा सुबह 9.00 बजे से ही अस्पताल परिसर में बैठी थीं। 11:30 बजे तक भी अल्ट्रासाउंड कक्ष नहीं खुला। इंतजार के दौरान उनके चेहरे पर चिंता और थकान साफ झलक रही थी। उन्होंने कहा कि गांव से आने में ही काफी समय और किराया लग जाता है, ऊपर से घंटों इंतजार करना पड़ता है।
कटहा घाट की सरोज यादव सुबह साढ़े आठ बजे ही अस्पताल पहुंच गई थीं। उन्होंने बताया कि पर्चा बनवाने के बाद से लगातार अल्ट्रासाउंड के लिए बुलावे का इंतजार कर रही थीं, लेकिन कोई डॉक्टर नहीं आया। वहीं असफिया करीब दो घंटे तक बैठने के बाद बिना जांच कराए ही घर लौट गईं।
अस्पताल में मौजूद अन्य गर्भवतियों ने भी बताया कि अक्सर अल्ट्रासाउंड के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। कई महिलाएं दूरदराज गांवों से आती हैं और छोटे बच्चों के साथ घंटों बैठना पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।